Uttarakhand

उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का दिन, 168 अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के 168 अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित किए जाएंगे। इनमें आईजी एसटीएफ डॉ. नीलेश आनंद भरणे समेत 14 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को मुख्यमंत्री पदक प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।

मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक के लिए आठ अधिकारियों और कर्मचारियों का चयन सेवा के आधार पर किया गया है। इनमें आईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे, एएसपी रेवाधर मठपाल, डीएसपी भास्कर लाल शाह, डीएसपी त्रिवेंद्र सिंह राणा, डीएसपी मनीष जस्वाल, इंस्पेक्टर गिरीबर सिंह रावत, इंस्पेक्टर मोहम्मद यासीन और प्लाटून कमांडर दिनेश चंद्र शामिल हैं।

वहीं, विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक छह पुलिसकर्मियों को दिया जाएगा। इनमें एलआईयू इंस्पेक्टर मनोज मनराल और एसआई विनोद कुमार को मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा आईजी सुनील कुमार मीणा, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, एएसपी शांतनु पराशर और डीएसपी मनोज असवाल को भी पदक प्रदान किया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस पर 154 अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित होंगे। इनमें 25 को डीजीपी प्रशस्ति डिस्क सिल्वर, 12 को डीजीपी प्रशस्ति डिस्क गोल्ड, 89 को विशिष्ट कार्य के लिए डीजीपी सिल्वर डिस्क और 12 को डीजीपी प्रशस्ति डिस्क गोल्ड प्रदान की जाएगी। इसके अलावा 16 अधिकारी-कर्मचारियों को डीजीपी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

डीजीपी दीपम सेठ ने सम्मान के लिए चयनित सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *